पराठा की खोज कैसे हुई ?
पराठा का इतिहास बहुत पुराना है। माना जाता है कि इसकी शुरुआत भारतीय उपमहाद्वीप (भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश) में हुई थी।
- संस्कृत शब्द “परात” (आटे की परतें) और (आटा) से मिलकर “पराठा” शब्द बना है।
- प्राचीन ग्रंथों में भी घी लगे और परतदार रोटियों का उल्लेख मिलता है।
- मुग़ल काल (16वीं–17वीं शताब्दी) में पराठा और भी लोकप्रिय हुआ, क्योंकि शाही रसोई में इसे घी और मसालों के साथ बनाया जाता था।
- समय के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में इसके अलग-अलग प्रकार विकसित हुए — जैसे सादा, आलू, गोभी, पनीर, मिक्स आदि।
- Aloo Paratha Recipe in Hindi Step By Step

समान क्या क्या लगेंगे आलू का पराठा बनाने में
आटे के लिए: आटे को रेडी करने के लिए
- गेहूं का आटा – 2 कप
- नमक – स्वाद अनुसार
- पानी – गूंधने के लिए
भरावन (stuffing ) के लिए:
- उबले आलू – 3–4 (अच्छी तरह मिक्स करे )
- हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी)
- अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
- हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच सवाद अनुसार
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
- अमचूर या नींबू रस – स्वाद अनुसार
- नमक – स्वाद अनुसार
- आप कसूरी मेथी भी ऐड कर सकते हो
Aloo Paratha Recipe in Hindi Step By Step
बनाने की विधि haw to make बनाने का तरीका
- आटा गूंथें: आटे में नमक मिलाकर नरम आटा गूंथ लें, ढककर 15 मिनट रख दें।
- स्टफिंग तैयार करें: मैश किए आलू में सारी मसाले, हरी मिर्च, अदरक और धनिया अच्छी तरह मिलाएँ।
- पराठा भरें: आटे की लोई बनाएं, थोड़ा बेलें, बीच में आलू की स्टफिंग रखें और चारों तरफ से बंद करें।
- बेलें: हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें।
- सेकें: गरम तवे पर पराठा डालें, दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेकें।
फिर क्या तैयार है आपका गरमा गरम पराठा आप इसे किसी चटनी के साथ खाओ या आपकी मर्ज़ी